लखीमपुर-खीरी: सांड के दौड़ाने पर कटीले तारों में फंसकर किसान की मौत
अमृतविचार, बेहजम-खीरी। खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने दौड़ा लिया। जान बचाकर भागा किसान खेतों की मेड़ पर लगे कटीले तारों में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर …
अमृतविचार, बेहजम-खीरी। खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने दौड़ा लिया। जान बचाकर भागा किसान खेतों की मेड़ पर लगे कटीले तारों में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर चीख पुकार मच गई।
पुलिस चौकी बेहजम के गांव बाछेपारा निवासी 55 वर्षीय विजय पाल गौतम अपने खेत में खड़ी फसल की आवारा पशुअ ों से रखवाली कर रहे थे। कुछ देर में आवारा सांड का झुंड खेत में घुस आया। किसान विजय पाल गौतम सांड को भगाने खेत में पहुंचे। किसान को आते देख सांड हमलावर हो गया और उसने किसान पर हमला कर दिया। वह किसी तरह से जान बचाकर भागे तो सांड ने उन्हें दौड़ा लिया।
भागते समय विजय पाल खेत की मेड़ पर लगे कटीले तारों में फंस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल सांडों के झुंड को खदेड़कर परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। बेहजम के निकट ही किसान ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: अपराधी बेलगाम, जनता पर कहर ढा रही पुलिस
