विभागीय कार्य में रुचि न लेने के आरोप बलिया के जिला उद्यान अधिकारी निलंबित
बलिया। उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर बलिया के जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम को निलंबित कर दिया गया है। जिला उद्यान अधिकारी पर विभागीय कार्य में रुचि न लेने का आरोप है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एक माह पहले उद्यान राज्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन …
बलिया। उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर बलिया के जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम को निलंबित कर दिया गया है। जिला उद्यान अधिकारी पर विभागीय कार्य में रुचि न लेने का आरोप है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एक माह पहले उद्यान राज्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन क्षेत्र में भ्रमण करने, विभागीय कार्यों का निरीक्षण करने, योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने आदि निर्देश दिये थे, पर बलिया के जिला उद्यान अधिकारी इन कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: वारासत में गलत नाम अंकित करने पर लेखपाल निलंबित, कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि
