बहराइच: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। नानपारा नेपालगंज रोड रेलवे प्रखंड पर रविवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बहराइच रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह 8.30 बजे पैसेंजर ट्रेन मैलानी के लिए रवाना हुई। ट्रेन नानपारा नेपालगंज रोड रेलवे प्रखंड …

अमृत विचार/बहराइच। नानपारा नेपालगंज रोड रेलवे प्रखंड पर रविवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

बहराइच रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह 8.30 बजे पैसेंजर ट्रेन मैलानी के लिए रवाना हुई। ट्रेन नानपारा नेपालगंज रोड रेलवे प्रखंड पर भोपतपुर बेलवा के पास 9.30 बजे पहुंची। तभी एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर नानपारा कोतवाली की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कराई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें-मुरादाबाद : क्रॉसिंग पार करते समय ट्रैक में फंसा ग्रामीण का पैर, ट्रेन से कटकर मौत

संबंधित समाचार