बाराबंकी: रोडवेज बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत
बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद चौराहे के पास शनिवार की देर रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने रोडवेज की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नगर कोतवाली के नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय लाल जी मिश्रा पुत्र …
बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद चौराहे के पास शनिवार की देर रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने रोडवेज की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नगर कोतवाली के नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय लाल जी मिश्रा पुत्र राम प्रकाश मिश्रा सफेदाबाद स्थित यादव ढाबा पर काम करने गए थे। देर रात ढाबे से वापस होते समय सफेदाबाद के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
जिससे लाल जी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लाल जी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
