पीलीभीत: बिना अनुमति बाइक रैली निकालने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रशासन से अनुमति लिए बिना भीड़ जुटाकर बाइक रैली निकालना भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा को महंगा पड़ गया है। अफसरों के मामला संज्ञान में लेने के बाद कोतवाली पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। इसमें 30 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। कोतवाली पुलिस …

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रशासन से अनुमति लिए बिना भीड़ जुटाकर बाइक रैली निकालना भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा को महंगा पड़ गया है। अफसरों के मामला संज्ञान में लेने के बाद कोतवाली पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। इसमें 30 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। कोतवाली पुलिस की ओर से की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल बढ़ी रही।

केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपाई उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विजय तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) शहर में निकाली गई। जिसमें जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भीड़ जमा हुई और फिर बाइक रैली निकली। मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर से शुरू हुई बाइक रैली बिजली घर चौराहा, रंगीलाल चौराहा, लाल रोड, गैस चौराहा, छीपीयान चौराहा, स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, नौगवां चौराहा, असम चौराहा समेत कई मुख्य मार्गों से होकर गुजरी थी।

कार्यकर्ता रैली जोश के साथ नारेबाजी करते चल रहे थे। दूसरे दिन इस मामले में पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की गई। बताते हैं कि इस बाइक रैली की प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। जिसके बाद अब भाजयुमो जिलध्यक्ष व 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: विजिलेंस टीम ने की मॉर्निंग रेड तो पकड़ी गई 20 घरों में बिजली चोरी

 

संबंधित समाचार