बहराइच: हज टीकाकरण शिविर में 34 हज यात्रियों को लगाए गए टीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जमीअत उलमा जनपद व नगर बहराइच के द्वारा जामिया अरबिया मसऊदिया नूरुल उलूम काजीपुरा में हज टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें हज पर जाने वाले 34 हाजियों ने हज टीकाकरण शिविर में टीका लगवाया। शहर के मोहल्ला काजीपुरा में स्थित मदरसे में आयोजित टीकाकरण शिविर में हज यात्री शामिल हुए। डॉ. आफाक अहमद की …

बहराइच। जमीअत उलमा जनपद व नगर बहराइच के द्वारा जामिया अरबिया मसऊदिया नूरुल उलूम काजीपुरा में हज टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें हज पर जाने वाले 34 हाजियों ने हज टीकाकरण शिविर में टीका लगवाया। शहर के मोहल्ला काजीपुरा में स्थित मदरसे में आयोजित टीकाकरण शिविर में हज यात्री शामिल हुए। डॉ. आफाक अहमद की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने आए हुए सभी हाजियों को टीका लगाया और दवा पिलाई। कुल 34 हज यात्रियों ने टीका लगवाया।

इस अवसर पर मदरसा के प्रबन्धक जमीअत उलमा जनपद के जिलाध्यक्ष मौलाना कारी ज़ुबैर अहमद कासमी, मदरसा के कार्यवाहक प्रबन्धक जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव हाफिज मो. सईद अख्तर नूरी, जमीअत उलमा के जिला महासचिव मौलाना मो. इनायतुल्लाह कासमी, नगर महासचिव मौलाना हाफिज मो. कलीम नदवी, मौलाना महमूद हसन कासमी, मौलाना अमीर अहमद कासमी, मौलाना मुफ्ती महमूदुल हसन कासमी, हाफिज कारी कमरुद्दीन नूरी, मौलाना अख्लाक अहमद कासमी, हाफिज कारी अमीरुल हसन नूरी, हाफिज राशिद नूरी, सालिम हयातुल्लाह खान नूरी, हाजी कमर अहमद, जुनैद अहमद नूर, हाजी अलीमुल्लाह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: एक ही रंग व एक ही साइज की ट्राली बैग के साथ इस बार नजर आयेंगे भारतीय हज यात्री 

संबंधित समाचार