लखीमपुर-खीरी: तीसरे दिन मिला खीरी ब्रांच नहर में डूबे युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैलानी-खीरी, अमृत विचार। खीरी ब्रांच नहर में नहाते समय डूबे शाहजहांपुर जिले के खुटार निवासी युवक का शव प्लड यूनिट ने तीसरे दिन रविवार को बरामद कर लिया। शव मिलते ही उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला …

मैलानी-खीरी, अमृत विचार। खीरी ब्रांच नहर में नहाते समय डूबे शाहजहांपुर जिले के खुटार निवासी युवक का शव प्लड यूनिट ने तीसरे दिन रविवार को बरामद कर लिया। शव मिलते ही उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

शुक्रवार को शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र के गांव बरा उर्फ सलनहा निवासी जसवंत कुमार का 18 वर्षीय पुत्र गौरव गांव के ही अपने चार हम उम्र साथियों शिवम पटेल पुत्र आनंद, अमन पटेल पुत्र जय प्रकाश, जैकी और अविरल पुत्र महेन्द्र पाल के साथ बाइक से मैलानी से भीरा रोड स्थित खीरी ब्रांच नहर आए थे। सभी रेलवे पुल के पास नहा रहे थे। गौरव पास में लगे पेड़ से नहर में छलांग लगा रहा था। नहर के किनारे खड़े पेड़ से जब वह नहर में कूदा तो दोबारा बाहर नहीं निकल सका। साथियों ने उसे डूबता देखा तो उसके उनमें चीख पुकार मत गई। साथी जब तक उसे बचाने की कोशिश करते। तब तक वह लापता हो चुका था।

युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। शनिवार को पुलिस व प्रशासन पर तलाश में सहयोग न करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मैलानी-भीरा मार्ग पर जाम लगा दिया था।

इसके बाद शनिवार शाम को पीएससी की फ्लड यूनिट मौके पर पहुंची। फ्लड यूनिट ने भी युवक को तैराकों की मदद से खोजने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ देर बाद अभियान को रोक दिया दया। रविवार की सुबह पीएसी के फ्लड के जवान तैराकों के साथ एक बार फिर नहर में उतरे और उसकी तलाश की।

मानव श्रृंखला बनाकर की गई तलाश के दौरान सुबह करीब नौ बजे उसका शव घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर बरामद हुआ। शव बरामद होने की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

गौरव ने इसी साल दी थी इंटर की परीक्षा
खीरी ब्रांच नहर में डूबा गांव बरा उर्फ सलनहा निवासी गौरव काफी चंचल स्वभाव का था। वह पढ़ने-लिखने में भी काफी तेज था। परिवार वालों ने बताया कि गौरव लौह पुरुष सरदार पटेल इंटर कॉलेज रामपुर कलां शाहजहांपुर में पढ़ाई करता था। उसने इसी साल इंटर की परीक्षा दी थी। छात्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने दिन दहाड़े सर्राफ को लूटा

 

संबंधित समाचार