मेरठ : चरस बेंचते महिला की फोटो हुयी थी वायरल, एसएसपी ने दो चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
मेरठ। जनपद में पुलिस विभाग के कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है कि दो पुलिस चौकियों पर तैनात दरोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं,एसएसपी ने आरोपित सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने का …
मेरठ। जनपद में पुलिस विभाग के कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है कि दो पुलिस चौकियों पर तैनात दरोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं,एसएसपी ने आरोपित सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
दरअसल, इलाके की एक महिला जिसका नाम रेशमा उर्फ काली की चरस बेचते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। आरोप है कि चरस के धंधे में दोनों चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों की सह थी, हुयी तो दोनों चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों की संलिप्तता और लापरवाही सामने आयी।
बताया जा रहा है कि सदर बाजार की भूसा मंडी और रेलवे रोड स्थित केसरगंज चौकी का क्षेत्र में आपस में जुड़ा हुआ है। दोनों चौकियों के क्षेत्र में मछेरान के अंदर चरस और गांजा का धंधा बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी।
जिसके बाद केसरगंज चौकी इंचार्ज रमन देशवाल और भूसा मंडी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को पहले तो चेतावनी जारी की गयी थी। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में रेशमा उर्फ काली का चरस बेचते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने इस मामले की जांच एएसपी कैंट चंद्रकांत मीणा को सौंपी है।
एएसपी ने जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की चरस और गांजा बिक्री में संलिप्तता पायी,उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसपी देहात केशव कुमार ने पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया, जिन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पायी गयी है, उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। वहीं रेशमा उर्फ काली तथा उसके बेटे अराफत को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में हिरासत में मौत के संबंध में छह पुलिसकर्मी गिरफ्तार
