पर्यावरण को बचाने उतरा अयोध्या, जगह-जगह हुआ पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में जगह-जगह पौधरोपण किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के नेता हीं नहीं बल्कि संगठनों ने जिम्मेदारी निभाते हुए पौधे रोपे। कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए पेड़ों का महत्व भी बताया गया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया। सोहावल प्रतिनिधि …

अमृत विचार/अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में जगह-जगह पौधरोपण किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के नेता हीं नहीं बल्कि संगठनों ने जिम्मेदारी निभाते हुए पौधे रोपे। कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए पेड़ों का महत्व भी बताया गया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया।

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार यहां बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर ने ग्रामसभा मंगलसी स्थित एक मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष व बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज अहमद, जिÞला पंचायत प्रतिनिधि अजय रावत, डॉ. राम सुमेर भारती प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर सरधा में प्रधान हेमलता सिंह ने पीपल, पाकड़, बरगद का रोपण किया गया।

ग्राम विकस अधिकारी कोमल मिश्रा, नेहा गुप्ता, नितिन सिंह, जितेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, कमला देवी, फूल कुमारी, विद्यावाती, पहाड़ी, सुलेमान, मोमिना, राज करन, स्वतंत्रत सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत रसूलाबाद में अमृत सरोवर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि.नीरज राना व ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अमरदीप गौड ने पौधरोपण किया।

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत माहन मऊ, पारा गरीबशाह व तारुन ब्लॉक सहित 97 ग्राम पंचायतों में 294 किस्म के पौधे रोपित किए गए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंह ने पेड़ों का महत्व बताया। एडीओ कॉपरेटिव अमित सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद वर्मा, अंशु सिंह , अर्जुन वर्मा, रामनयन यादव,के साथ ब्लॉक कर्मचारियों ने सहयोग किया। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में पीपल, बरगद और पाकड़ (हरिशंकरी) के पौधे रोपित किए गए।

मिल्कीपुर तहसील की 210 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी पौधे लगाने का लक्ष्य था। वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज आरपी सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के पाराधमथुआ,सिधौना, महर्षि बामदेव ,गोकुला, परसपुर सथरा, डीलीगिरधर, मिल्कीपुर,रेवना समेत 210 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी के पौधे लगाए गए। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति विजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में भी पौधरोपण किया। तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला प्रांगण में विद्यालय की प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा व प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज आर पी सिंह ने पौधरोपण किया।

पढ़ें-गोरखपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण

संबंधित समाचार