चीन अंतरिक्ष में बना रहा है अपना स्पेस स्टेशन, निर्माण कार्य के लिए भेजी टीम
बीजिंग/जिउक्वान। चीन ने पृथ्वी का चक्कर लगा रहे देश के स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन पर निर्माण कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से रविवार को तीन अंतरिक्षयात्रियों के दल को रवाना किया। अंतरिक्षयात्रियों चेन डोंग, लियू यांग और कै शुझे को लेकर जा रहे शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र …
बीजिंग/जिउक्वान। चीन ने पृथ्वी का चक्कर लगा रहे देश के स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन पर निर्माण कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से रविवार को तीन अंतरिक्षयात्रियों के दल को रवाना किया। अंतरिक्षयात्रियों चेन डोंग, लियू यांग और कै शुझे को लेकर जा रहे शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए तीनों अंतरिक्षयात्री ग्राउंड टीम के साथ सहयोग करेंगे।
अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के लिए दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा गया है। इससे पहले, चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री देश के नए अंतरिक्ष स्टेशन पर रिकॉर्ड छह महीने बिताने के बाद अप्रैल में पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए थे। उन्होंने वहां अंतरिक्ष स्टेशन के अहम हिस्सों का निर्माण किया था। स्टेशन के इस साल तक तैयार हो जाने की उम्मीद है।
पिछले महीने चीन ने एक मालवाहक अंतरिक्ष यान (तियानझोउ-4) को अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवश्यक सामान लेकर निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन भेजा था। इसे चीन के हैनान प्रांत में स्थित वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लान्ग मार्च-7 वाई 5 राकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, यह अंतरिक्ष यान करीब सात घंटे के बाद अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें:- रूसी विमान को उड़ान से रोकने के मामले में बढ़ीं श्रीलंका की मुश्किलें: रानिल विक्रमसिंघे
