उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस खाई में गिरी, 22 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यमुना घाटी में मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई है। बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। इस संबंध में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि वह स्वयं मौके पर जा …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यमुना घाटी में मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई है। बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। इस संबंध में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि वह स्वयं मौके पर जा रहे हैं। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी हैं।

सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवान बचाव कार्य में जुट गए हैं। एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से करीब 2 किलोमीटर नौगांव की तरफ हादसा हुआ है। बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं। तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी जिले के डामटा के पास खाई में गिर गई। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

संबंधित समाचार