बरेली: 23 जून को बागपत में होगी प्रदेश स्तरीय सब जूनियर, जूनियर ग्रेपलिंग
बरेली, अमृत विचार। ग्रिपलिंग कमेटी ऑफ बरेली, संबद्ध द्वारा ग्रिपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश, ग्रिपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया, भारतीय कुश्ती संघ की ओर से उत्तर प्रदेश सब जूनियर और जूनियर बालक एवं बालिकाएं ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 22 से 23 जून तक बागपत बड़ोद जनपद के जाट कॉलेज में होगी। प्रतियोगिता के लिए बरेली जनपद के पहलवानों …
बरेली, अमृत विचार। ग्रिपलिंग कमेटी ऑफ बरेली, संबद्ध द्वारा ग्रिपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश, ग्रिपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया, भारतीय कुश्ती संघ की ओर से उत्तर प्रदेश सब जूनियर और जूनियर बालक एवं बालिकाएं ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 22 से 23 जून तक बागपत बड़ोद जनपद के जाट कॉलेज में होगी।
प्रतियोगिता के लिए बरेली जनपद के पहलवानों चयन रविवार को धोपेश्वर नाथ मंदिर कैंट बरेली के अखाड़े में ट्रायल के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़े वर्ग मोर्चा रहे। जिलाध्यक्ष हरीश पाल ने युवाओं से खेल के प्रति ईमानदार रहने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन सचिव योगिंदर पुनिया ने किया।
कार्यक्रम में बरेली मंडल, मुरादाबाद मंडल एवं कासगंज मंडल से सोनू कुमार, राहुल, राम लखन, दाऊद रजा, अमित, दुर्गेश, सलोनी शर्मा, पवन राठौर, विकास पाल, मोहित, फरियाद, विजय कुमार, अयान खान, शिवम दिवाकर, अनु यादव, नितेश, नीलेश, अंकित पाल, राजन वर्मा, आकाश बाजपाई, गोविंद सहित अन्य बच्चों का चयन हुआ है।
इसे भी पढ़ें- बरेली: 80 युवक और युवतियों ने जानें निवेश, बजट से होने वाले लाभ
