बरेली: नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग
बरेली, अमृत विचार। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब पर की गई अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बावजूद नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने नुपुर शर्मा को निलंबित करने की कार्रवाई का स्वागत किया है। मौलाना ने कहा कि …
बरेली, अमृत विचार। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब पर की गई अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बावजूद नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने नुपुर शर्मा को निलंबित करने की कार्रवाई का स्वागत किया है।
मौलाना ने कहा कि अभी आधा काम किया है। नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी होना चाहिए। इसलिए आंदोलन स्थगित नहीं किया है। तौकीर रजा खान ने कहा कि कानपुर की हिंसा की हम निंदा करते हैं लेकिन एकतरफा कार्रवाई की जा रही है जो सरासर गलत है। आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने कहा के सोमवार को उलेमा की मीटिंग रखी गई है जिसमे 10 जून के धरना प्रदर्शन पर फैसला किया जाएगा।
फरमान मियां ने प्रधानमंत्री को किया शुक्रिया अदा
जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पैंगबर-ए- इस्लाम के गुस्ताख़ नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को पार्टी से बर्खास्त कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की थी। रविवार को पार्टी ने एक्शन लेते हुए दोनों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। इसके लिए फरमान मियां ने प्रधानमंत्री व भाजपा अध्यक्ष का शुक्रिया अदा कर इन दोनों की गिरफ्तारी की मांग की है।
इसे भी पढ़ें- बरेली: पुल निर्माण की तैयारी पर कोहाड़ापीर-चौपुला के व्यापारियों में गुस्सा
