आजादी के बाद हमने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया : संजय सिंह
लखनऊ । नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित सह अस्तित्व के लिए संरक्षण: जनता को जोड़ना विषय पर कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। इसके मुख्यअतिथि पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय सिंह रहे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने …
लखनऊ । नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित सह अस्तित्व के लिए संरक्षण: जनता को जोड़ना विषय पर कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। इसके मुख्यअतिथि पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय सिंह रहे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की।
उन्होंने कहा आजादी के बाद हमने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुचाया, जिससे हमारे वन कम होते चले गये। मगरमच्छ कम होते चले गये और घडि़याल खत्म हो गये। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। प्राणि उद्यान के निदेशक आशोक कुमार ने लोगों को कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराया।
कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। बायोमैग्नीफिकेशन का उल्लेख करते हुए फसलों से पैदा होने वाले अनाज और सब्जियों, फलों आदि में कैमिकल फर्टिलाइर्जस तथा कीटनाशक दवाई उपयोग करने से अनाज तथा फल , सब्जियों मे इनकी मात्रा बढ़ती जा रही है। जो की चिंता का विषय है। कार्यक्रम का संचालन उद्यान की शिक्षा अधिकारी नीना गुप्ता ने किया। उद्यान के उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने मुख्यअतिथि और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।
यह भी पढ़ें : बहराइच: गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया कतरनिया में पकड़ा गया तेंदुआ…
