बरेली: सड़क हादसों में घायल दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक मृतक के परिजन ने अस्पताल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना बारादरी के संजय नगर में रहने वाले विक्रम सिंह पुत्र दामोदर स्वरूप नबावगंज के केपी कन्या महाविद्यालय में प्रबंध समिति के सदस्य थे। कुछ दिन पहले …

बरेली,अमृत विचार। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक मृतक के परिजन ने अस्पताल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना बारादरी के संजय नगर में रहने वाले विक्रम सिंह पुत्र दामोदर स्वरूप नबावगंज के केपी कन्या महाविद्यालय में प्रबंध समिति के सदस्य थे।

कुछ दिन पहले नवाबगंज में रानी गेट के पास दो बाइको की भिडंत में वह घायल हो गए। रविवार सुबह उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में कैंट तोपखाना के पास रहने वाले सतीश कुमार अपनी स्कूटी से जा रहे थे। उन्हें कार सवार ने टक्कर मार दी। रविवार को उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- बरेली: छात्रा को ऐसा थप्पड़ मारा कि आंख की रोशनी चली गई

संबंधित समाचार