उन्नाव: किशोरी की अपहरण के बाद हुई हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
उन्नाव/ बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर रूल्ल निवासी एक विवाहित अधेड़ करीब 3 माह पूर्व गांव की ही अन्य जाति की विधवा को भगा ले गया था। इसी के प्रतिशोध में रविवार को देर शाम विधवा के परिजनों ने अधेड़ की पहली पत्नी की 12 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। सोमवार सुबह गांव …
उन्नाव/ बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर रूल्ल निवासी एक विवाहित अधेड़ करीब 3 माह पूर्व गांव की ही अन्य जाति की विधवा को भगा ले गया था। इसी के प्रतिशोध में रविवार को देर शाम विधवा के परिजनों ने अधेड़ की पहली पत्नी की 12 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। सोमवार सुबह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर बालामऊ कानपुर रेलवे ट्रैक पर किशोरी का रक्त रंजित शव बरामद हुआ।
ग्राम भिखारीपुर रूल्ल निवासी ध्रुव पासी के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। करीब 3 माह पूर्व ध्रुव पासी गांव की ही एक अन्य जाति की विधवा महिला को भगा कर दिल्ली ले गया था और वहां एक कमरे में बंधक बनाकर उसने विधवा के साथ लगातार एक माह तक बलात्कार किया।
बाद में मौका पाते ही किसी तरह विधवा भागकर गांव आ पहुंची और ध्रुव पासी के खिलाफ नौकरी के बहाने दिल्ली ले जाने और बंधक बनाकर बलात्कार करने की तहरीर कोतवाली में दी। इसी घटना का बदला लेने की नीयत से बीते रविवार को देर शाम विधवा के पारिवारिक सदस्यों ने ध्रुव की बड़ी पुत्री सोनम का उसके दरवाजे से अपहरण कर लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पालिका की काफी खोज की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह उसका शव ग्राम आलमपुर के निकट स्थित बालामऊ कानपुर रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस बालिका के हत्यारों की धरपकड़ करने में जुटी हुई है।
