UP Weekly Weather Report: भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग, कई जिलों में तापमान पहुंचा 46 के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेशवासी बीती रिलृवार को भी लू से काफी परेशान रहे। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के हिसाब से बीते रविवार सबसे ज्यादा गर्मी बांदा में पड़ी। बता दें, बांदा में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड …

लखनऊ। यूपी में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेशवासी बीती रिलृवार को भी लू से काफी परेशान रहे। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के हिसाब से बीते रविवार सबसे ज्यादा गर्मी बांदा में पड़ी।

बता दें, बांदा में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा झांसी में 46.1, प्रयागराज में 46, आगरा में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में लू का प्रकोप 8 जून तक जारी रहेगा। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल पूर्वी यूपी और इससे सटे इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निचले स्तर पर बना हुआ है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जून से मौसम में बदलाव होगा और पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। यूपी में 25 जून तक मानसून के आने की संभावना है।

पढ़ें- आगरा: ताजनगरी में छाए हल्के बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, Heat Wave की जताई आशंका

संबंधित समाचार