Lok Sabha By Polls 2022 : रामपुर से सपा ने आसिम राजा को बनाया उम्मीदवार, आजम खान ने खुद किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा ने आसिम राजा को उम्मीदवार बनाया है। आजम खान ने सपा कार्यालय दारुल आवाम पर कार्यकर्ताओं के बीच प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। इससे पहले चर्चा थी कि सपा रामपुर से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को चुनाव मैदान में उतार सकती है। आसिम राजा …

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा ने आसिम राजा को उम्मीदवार बनाया है। आजम खान ने सपा कार्यालय दारुल आवाम पर कार्यकर्ताओं के बीच प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। इससे पहले चर्चा थी कि सपा रामपुर से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को चुनाव मैदान में उतार सकती है। आसिम राजा रामपुर से सपा नगर अध्यक्ष हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन कराया। आपको बता दें कि  रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है। 26 जून को नतीजे आएंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के तौर पर आसिम राजा के नाम का ऐलान किया। इससे पहले उन्होंने गृह मंत्री समेत नवाबों पर निशाना साधा। इसके अलावा सीतापुर जेल में अपने ऊपर हुई तकलीफों को जिक्र करते हुए कहा कि वहां इतनी तकलीफे दी जाती हैं कि बंदी आत्महत्या कर लेते हैं।
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज कराकर शनिवार की तड़के रामपुर पहुंचे आजम खां ने पार्टी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं करके असमंजस की स्थिति बनाए रखी थी।

file image

सपा के शहराध्यक्ष आसिम राजा ने एक अपने नाम से और दूसरा पर्चा आजम खां की पत्नी डा. तजीन फातिमा के नाम से खरीदा था। सोमवार को दोपहर 1:30 बजे सपा कार्यालय पर हुई पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में आजम खां ने सपा के शहराध्यक्ष आसिम राजा के नाम का ऐलान करते हुए तमाम विधायकों से कहा कि उन्हें जितने वोट मिले हैं उतने वोट ही आसिम राजा को दिलवाएं। भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त करा देंगे। भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि यह वही हैं जिनके लिए हमने हेलीकाप्टर से टिकट मंगवाया था और चुनाव में एक रुपया खर्च नहीं होने दिया एक मिठाई का दाना तक नहीं खाया था। सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन कराया। हालांकि, लोगों का कयास था कि पत्नी की बीमारी की वजह से आजम खां आसिम राजा को ही पार्टी प्रत्याशी बनाएंगे।

बीजेपी ने घनश्याम लोधी को बनाया उम्मीदवार
इस सीट पर बसपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला पहले ही लिया था। बीजेपी ने घनश्याम लोधी को रामपुर सीटपर टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी ने पेश की अमृत महोत्सव के डिजाइन वाले सिक्कों की नई श्रृंखला 

संबंधित समाचार