हरदोई: विवाहिता ने पति समेत छह लोगों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस
शाहाबाद/हरदोई। दहेज में फ्रिज, टीवी और एक लाख रुपए की नगदी की मांग को लेकर दहेज लोभी ससुराली जनों ने विवाहिता को मारा पीटा। जिससे विवाहिता अपने मायके आ गई। घटना की रिपोर्ट पति सहित छह ससुराली जनों पर दर्ज कराई गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमिरता निवासी राज बेटी पत्नी संजू के …
शाहाबाद/हरदोई। दहेज में फ्रिज, टीवी और एक लाख रुपए की नगदी की मांग को लेकर दहेज लोभी ससुराली जनों ने विवाहिता को मारा पीटा। जिससे विवाहिता अपने मायके आ गई। घटना की रिपोर्ट पति सहित छह ससुराली जनों पर दर्ज कराई गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमिरता निवासी राज बेटी पत्नी संजू के अनुसार दो साल पूर्व को उसका विवाह गोटिया नारायणपुर थाना तिलहर निवासी संजू के साथ हुआ था।
बकौल राज बेटी उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया। ससुराल जाने के बाद उसे पति संजू, ससुर सर्वेश एवं अन्य ससुराली जन दहेज में फ्रिज, टीवी और एक लाख की नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे परेशान होकर 20 मई 2022 को वह अपने मायके आ गई।
आज शाहाबाद कोतवाली में राज बेटी ने पति संजू, ससुर सर्वेश, सास, राजीव, रामाश्रय एवं पिंकू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
