बहराइच: असलहे के बल पर ग्राम प्रधान ने गिरवाया पंचायत भवन, जांच के लिए गठित की गईं तीन टीमें
मटेरा/बहराइच। सैयदनगर के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। सभी ने ग्राम प्रधान द्वारा असलहे के बल पर गिराए गए पंचायत भवन का विरोध करते हुए कार्यालय का घेराव किया। खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सैय्यद नगर के सैकड़ों …
मटेरा/बहराइच। सैयदनगर के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। सभी ने ग्राम प्रधान द्वारा असलहे के बल पर गिराए गए पंचायत भवन का विरोध करते हुए कार्यालय का घेराव किया। खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सैय्यद नगर के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय का घेराव कर ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश लोधी दबंगई दिखाते हुए असलहे से लैस करीब बीस लोगों को ले जाकर पंचायत भवन को तोड़ दिया।
पंचायत मलबे को अन्यत्र ले जाया जा रहा था। जिस का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया तो प्रधान के साथ आए असलहा बंद लोगों ने दबंगई दिखाते हुए ग्रामीणों से मारपीट पर आमादा हो गए। जिस से आहत सैकड़ों ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाही की मांग करते हुए पंचायत भवन का पुनः वही निर्माण कराने की मांग की है। इसके बाद ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
खंड विकास अधिकारी डॉ आदित्य तिवारी ने एडीओ पंचायत देवेश कन्हैया,जूनियर अभियंता सतीश कुमार सहित तीन सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। खंड विकास अधिकारी डॉक्टर आदित्य तिवारी ने बताया है कि पंचायत भवन जर्जर था।नया पंचायत भवन निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित था।
लेकिन पूरी प्रक्रिया पूर्ण नहीं थी। इससे पहले पंचायत भवन को गिराना गलत है। जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि प्रधान दोषी है तो एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन के दौरान अली हुसैन, अरविंद, अखिलेश ,फिदा हुसैन, पंकज, अंबर लाल, देशराज, गोकरन, शिवचरण, सुशील, दशरथ, कौशल, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: भूमि की हुई पैमाइश,पंचायत भवन निर्माण का रास्ता साफ
