अबादान में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंची, दो हफ्ते पहले हुआ था हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। दक्षिण पश्चिम ईरान के एक शहर में दो हफ्ते पहले एक इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 41 हो गई। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है। सरकारी टीवी पर प्रसारित खबर के अनुसार, अबादान के गवर्नर अहसान अब्बासपौर ने एक आधिकारिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि …

दुबई। दक्षिण पश्चिम ईरान के एक शहर में दो हफ्ते पहले एक इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 41 हो गई। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है। सरकारी टीवी पर प्रसारित खबर के अनुसार, अबादान के गवर्नर अहसान अब्बासपौर ने एक आधिकारिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि 23 मई को इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 41 हो गई है।

राजधानी तेहरान से करीब 660 किलोमीटर दूर स्थित अबादान शहर में मेट्रोपोल बिल्डिंग ढह गई थी। इसके बाद शहर में प्रदर्शन हुए और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई और पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

ये भी पढ़ें:- CHINA: बीजिंग में कोरोना पाबंदियों से मिली ढील, फिर से खोले गए रेस्तरां

संबंधित समाचार