मुरादाबाद : देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने दुष्कर्म की शिकायत पति से की तो उसने तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने दुष्कर्म की शिकायत पति से की तो उसने तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसकी शादी 19 मई 2021 को रामपुर में टांडा थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का देवर उस पर बुरी नजर रखता था। उसने कई बार पीड़िता से अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने महिला के साथ गाली-गलौज कर उसे ही बुरा भला कहा। पीड़िता का पति गन्ना मिल में काम करता है। आरोप है कि चार जून 2022 को जब पीड़िता का पति ड्यूटी पर था तो देवर ने उससे चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने इसकी शिकायत पति से की तो उसने किसी को कुछ न बताना को कहा। जब पीड़िता ने ससुराल वालों को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने भी उसके साथ जमकर मारपीट की और पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी हेंमत कुटियाल ने भोजपुर थाना प्रभारी को मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिया है।

नन्दोई ने किया दुष्कर्म ,पति ने तीन तालाक देकर घर से निकाला
मुरादाबाद। मझोला निवासी महिला ने नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के साथ दहेज को लेकर ससुराल वाले पीटते थे। पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसकी शादी 13 मार्च 2019 को गाजियाबाद में खोड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज को लेकर उसके साथ गाली -गलौज मारपीट करने लगे। ससुराल वाले दहेज में क्रेटा कार व 5 लाख रुपये मांगते थे। 26 जुलाई 2019 को पीड़िता के साथ उसके पति, सास, ससुर, नन्द और नंदोई ने दहेज को लेकर महिला के साथ मारपीट की।

पीड़िता ने अपने पिता से इसकी शिकायत की, तो कानूनी कार्रवाई से डरकर ससुराल वाले कुछ दिन महिला से अच्छा बर्ताव करने लगे, लेकिन 27 नवंबर 2019 को नन्दोई महिला को घर में अकेला पाकर कमरे में घुस गया व दुष्कर्म किया। किसी से कुछ कहने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पति से की तो उसने महिला के साथ मारपीट करके,उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने मझोला थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : न्याय के लिए नेपाली किशोरी को तीन दिनों तक करना होगा इंतजार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज