बिजनौर : दो घरों से नकदी-जेवर समेत 20 लाख की चोरी, दीवार फांदकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
चांदपुर (बिजनौर), अमृत विचार। रविवार रात क्षेत्र के गांव सेंदवार में दो घरों को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दोनों घरों से अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी समेत 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिजन सोए हुए थे। सुबह होने पर उन्हें …
चांदपुर (बिजनौर), अमृत विचार। रविवार रात क्षेत्र के गांव सेंदवार में दो घरों को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दोनों घरों से अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी समेत 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिजन सोए हुए थे। सुबह होने पर उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव सेंदवार निवासी त्रिकुंज व हेमराज के घर पासपास है। रविवार रात हेमराज के घर में छत के रास्ते व त्रिकुंज के घर में दीवार फांदकर चोर घुस आए। घरों से लाखों रुपये की नकदी, सोने व चांदी के आभूषण की चोरी कर लिए। हेमराज अपने परिजनों के साथ घर के दूसरे हिस्से में सोया हुआ था। रात किसी समय छत के रास्ते चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे के अंदर रखी सैफ अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और कीमती गहने चोरी कर लिए। सुबह उठने पर जब वह घर के अंदर गए तो कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने हेमराज के घर की बगल में बने त्रिकुंज के घर को भी अपना निशाना बनाया।
दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए और उनमें लाखों की नकदी और सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। त्रिकुंज को भी चोरी का पता सुबह लग सका। दो घरों में लाखों की चोरी की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दौहरे ने भी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हेमराज ने वारदात के संबंध में बताया कि चोर घर में रखी 282,000 रुपये की नकदी और 19 तौले सोने व एक किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं त्रिकुंज के अनुसार 295,000 रुपये की नकदी और 22 तौले सोने व आधा किलो चांदी केआभूषण चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने का कहना है कि तहरीर मिल गई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात का जल्दी खुलासा किया जाएगा।
घर से 10 लाख का माल चुराया, पुलिस मान रही संदिग्ध
बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घर से 10 लाख की नकदी व सामान चोरी होना बताया जा रहा है। रविवार रात्रि भवानीपुर निवासी राजेद्र सिंह अपने परिवार के साथ अपने घर में सोए हुए थे। तभी चोर घर में घुस गए और वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया, जब घरवालों की आंख खुली तो कमरों, अलमारियों के ताले टूटे थे। परिजनों ने चोरों की संख्या चार बताई है। राजेद्र ने बताया कि चोरी के दौरान उनकी आंख खुली तो उन्होंने परिवार के लोगों को जगाकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोरों ने तमंचा दिखाकर डरा दिया और सामान लेकर फरार हो गए। इसके बाद राजेद्र सिंह ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम गांव पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है । वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : युवक से दिनदहाड़े लाखों की लूट, आरोपियों की तलाश जारी
