बाराबंकी: अलार्म चेक करने के लिये पानी की टंकी पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
मसौली/बाराबंकी। पानी की टंकी पर लगे अलार्म के टूटे तार की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहमिठाई की दुकान पर काम करता था। रविवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी पंकज गुप्ता की …
मसौली/बाराबंकी। पानी की टंकी पर लगे अलार्म के टूटे तार की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहमिठाई की दुकान पर काम करता था।
रविवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी पंकज गुप्ता की मिठाई की दुकान पर काम करने वाला 28 वर्षीय आकाश पुत्र मनीराम टंकी के लगे अलार्म को चेक करने गया था।
इसी दौरान अलार्म के टूटे हुए तार की चपेट में आने से दुकान की छत पर तड़प कर युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद अफरातफरी मच गयीं और सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: खेत में बिजली के टूटे पड़े तार को हटाते वक्त शख्स को लगा करंट, मौके पर मौत
