बहराइच: घर में घुसकर महिला को पीटा, पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई कर छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच। असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक महिला को जमीन पर कब्जे के लिए दबंग ने घर में घुसकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया है। महिला के मकान के आगे ही दबंग ने गड्ढा खोदकर रास्ता बंद दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी कृष्णावती …

मटेरा/बहराइच। असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक महिला को जमीन पर कब्जे के लिए दबंग ने घर में घुसकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया है। महिला के मकान के आगे ही दबंग ने गड्ढा खोदकर रास्ता बंद दिया है।

मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी कृष्णावती पत्नी चंद्र प्रकाश का गांव निवासी दबंग राम कुमार यादव से विवाद चल रहा है। रविवार शाम को विवाद में रामकुमार ने कृष्णावती को घर में घुसकर जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजकुमार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शांति भंग की कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया। महिला का कहना है कि उसके घर के सामने ही गड्ढा खोदकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जूनियर विद्यालय का भी आवागमन बंद होने की कगार पर है।

घर के सामने गड्ढा खोदा जाने का वह विरोध कर रही है। इसके बाद भी पुलिस शिथिल बनी हुई है। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: रंजिश में दबंगों ने महिला को पीटा, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

संबंधित समाचार