सांसद पद से इस्तीफा देकर आजम खां ने किया रामपुर की जनता का अपमान : नकवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाए गए धनश्याम सिंह लोधी के नामांकन के लिए पहुंचे केंद्रीय अल्पंसख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजम खां ने सांसद पद से इस्तीफा देकर रामपुर की जनता का अपमान किया है। अपने पूर्व कार्यकाल में रामपुर के विकास के लिए कोई कार्य …

रामपुर, अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाए गए धनश्याम सिंह लोधी के नामांकन के लिए पहुंचे केंद्रीय अल्पंसख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजम खां ने सांसद पद से इस्तीफा देकर रामपुर की जनता का अपमान किया है। अपने पूर्व कार्यकाल में रामपुर के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। ना ही जनता का कोई कार्य किया। जनता के सामने अब पूर्व सांसद का चेहरा बेनकाब हो चुका है। जनता उनके कारनामों को जान चुकी है। इस बार रामपुर की जनता भाजपा को वोट देगी। भाजपा का प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होगा। भाजपा के प्रत्याशी को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त होगा।

अजीतपुर बाईपास स्थित सांवरिया वैकट हाल में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी के नामांकन से पूर्व हुई सभा में उन्होंने कहा कि जिले के विकास पर भाजपा राजनीति कर रही है। प्रत्येक नेता का मकसद विकास है जबकि सपा के नेताओं का मकसद कभी विकास नहीं रहा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी ने कहा कि इस चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट करने जा रहा है क्योंकि भाजपा ने बगैर किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य किए हैं। कृषिराज्य मंत्री बलदेव औलख ने भी संबोधित किया। सभा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, सूर्य प्रकाश पाल, ख्याली राम लोधी, ने भी संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सभी से आशीर्वाद मांगा। कहा कि रामपुर के विकास में अपनी पूरी शक्ति लगा दूंगा। सभा का संचालन लोकसभा चुनाव संयोजक सुभाष भटनागर ने किया। इस अवसर पर प्रभारी राजीव सिसोंदिया, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, हरिओम शर्मा, हमजा मियां, शिव वहादुर सक्सेना, आकाश सक्सेना, दीक्षा गंगवार, अशोक विश्नोई, अमित दिवाकर, राजीव मांगलिक, श्रीष गुप्ता, काशीराम दिवाकर, भारत भूषण गुप्ता, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

नकवी परिवारवाद का भाषण देते रहे आजम ने राजा को घोषित कर दिया प्रत्याशी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां एक सभा में कहा था कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद के मोहजाल में उलझी है। सपा में एक परिवार से टिकट होना इसका उदाहरण है। केवल परिवार के सदस्यों को ही चुनाव मैदान में उतारा है। जनता इस चुनाव में परिवार वाद को नकार देगी। जब तक नकवी ने यह बात कही तब तक सपा ने अपने प्रत्याशी का नाम ही घोषित नहीं किया था। सभी को यही आशंका थी की आजम खां अपनी पत्नी डा. तजीन फात्मा के नाम की घोषणा करेंगे। लेकिन जैसे ही भाजपा के प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया, इसके बाद आजम खां ने सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा कर दी। ऐसे में नकवी के दिए गए परिवारवाद के भाषण को आजम खां ने एक घंटे में ही झुठला दिया।

केंद्रीय मंत्री के साथ दो उप्र के मंत्री भी रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ ही नामांकन कराने के लिए उप्र सरकार के भी दो मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी और बलदेव औलख मौदूद रहे। वहीं भाजपा पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी पहुंचे रामपुर पहुंचे थे। नामांकन के दौरान आसपास के जनपदों के जिलाध्यक्ष और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को भी मौजूद रहने के लिए कहा गया था।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha By Polls 2022 : रामपुर से सपा ने आसिम राजा को बनाया उम्मीदवार, आजम खान ने खुद किया ऐलान

संबंधित समाचार