बहराइच: माफिया गब्बर समेत तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा
बहराइच। पयागपुर के जिला पंचायत सदस्य माफिया गब्बर सिंह समेत तीन के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई प्रशासन ने की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कोतवाल देहात को सौंपी है। पयागपुर विकासखंड के मोहनापुर माफी गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह वार्ड नंबर 42 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके विरुद्ध बहराइच, …
बहराइच। पयागपुर के जिला पंचायत सदस्य माफिया गब्बर सिंह समेत तीन के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई प्रशासन ने की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कोतवाल देहात को सौंपी है। पयागपुर विकासखंड के मोहनापुर माफी गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह वार्ड नंबर 42 से जिला पंचायत सदस्य हैं।
उनके विरुद्ध बहराइच, लखनऊ, गोंडा और अयोध्या समेत अन्य थानों में लूट, अपहरण, जमीन पर कब्जा, फायरिंग समेत अन्य मुकदमा दर्ज है। दरगाह थाना क्षेत्र के एक मामले में लखनऊ एसटीएफ ने गब्बर सिंह और रायपुर राजा निवासी मनीष जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों अभी जेल में निरुद्ध हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि गब्बर सिंह, मनीष जायसवाल और महेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कोतवाल देहात एसपी सिंह को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: अवैध शराब कारोबार में शामिल पांच आरोपियों पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
