बरेली: खाने में नशा देने के बाद प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पति की पिटाई से परेशान पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ उसकी हत्या का षड्यंत्र रच डाला। उसने पति के खाने में नशा मिलाकर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिहारीपुर के रहने वाले संजय गुप्ता वर्तमान में …

अमृत विचार, बरेली। पति की पिटाई से परेशान पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ उसकी हत्या का षड्यंत्र रच डाला। उसने पति के खाने में नशा मिलाकर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिहारीपुर के रहने वाले संजय गुप्ता वर्तमान में सुभाष नगर के वैष्णो धाम कॉलोनी में पत्नी ज्योति और बच्चों के साथ रह रहे थे।

1 जून की रात उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव बिस्तर पर पड़ा था और चेहरे समेत शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि संजय की पत्नी ज्योति का बिहारीपुर के रहने वाले अब्बास के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ज्योति 2021 में प्रेमी के साथ चली गई थी लेकिन बाद में वह लौट आई थी। समझौते के बाद संजय ने पत्नी को अपने साथ रख लिया था।

इसके बाद भी अब्बास ज्योति से मिलने के लिए आता-जाता रहता था। संजय इसका विरोध करते हुए पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस बात से नाराज ज्योति ने प्रेमी के साथ मिलकर संजय की हत्या का षडयंत्र रच डाला। उसने पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दी।

इसके बाद जब पति सो गए तो उसने अब्बास को मैसेज करके बुला लिया और फिर अब्बास ने संजय के गले को दुपट्टे से घोट दिया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद जब उसे उठाया गया तो वह बिस्तर से जमीन पर गिर गया और उसके मुंह और सिर पर चोट आ गई। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कर्फ्यू की खबर चलाने वाले दो यूट्यूब चैनल पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार