गोरखपुर: गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच कराएंगे डीएम, 13 से 27 जून तक चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। डीएम विजय किरण आनंद अब गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच कराएंगे। अधिकारी यह जांचेंगे कि कितना विकास हुआ, कौन सा काम अधूरा है और तमाम सरकारी योजनाओं की क्या स्थिति है। इसके लिए 13 से 27 जून तक अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत हर दिन अलग अलग गांवों में जाने वाले ​अधिकारियों …

गोरखपुर। डीएम विजय किरण आनंद अब गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच कराएंगे। अधिकारी यह जांचेंगे कि कितना विकास हुआ, कौन सा काम अधूरा है और तमाम सरकारी योजनाओं की क्या स्थिति है। इसके लिए 13 से 27 जून तक अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत हर दिन अलग अलग गांवों में जाने वाले ​अधिकारियों का नाम तय किया गया है। अधिकारी सुबह 8 बजे गांव में पहुंचेंगे और भ्रमण कर एक ​एक विकास कार्य का भौतिक सत्यापान करेंगे

अधिकारी गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों और सृजित परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन करेंगे। रैंडम आधार पर घर घर दस्तक अभियान के लाभार्थियों से योजना के बारे में बातचीत करेंगे। अधिकारी गांव में ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारी के उपस्थित पंजिका की जांच करेंगे।कायाकल्प योजना के तहत गांव के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की जांच करेंगे। ग्राम पंचायत भवत और सचिवालय भवन के निर्माण और क्रियाशीलता की जांच की जाएगी।

इसके साथ ही राशन आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं के हालत की भी अधिकारी जांच करेंगे।वहीं गांव में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ पेयजल, सीसी रोड और नाली निर्माण,सभी प्रकार के पेंशन की व्यवस्था, मनरेगा सहित तमाम योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान गांव के प्रधान, संबंधित कर्मचारी, विकास खंड के कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: आईएसएस की परीक्षा में सातवीं रैंक पाने वाली आंचल को डीएम ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार