बाराबंकी: असंतुलित कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गिरी नीचे, पिता-पुत्र जख्मी
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की शाम लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज गांव के पास असंतुलित होकर कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से नीचे आ गई। जिस पर सवार पिता पुत्र घायल हो गए। हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद निवासी एसपी दुबे अपने पुत्र मुकेश दुबे के साथ कार से गाजीपुर से लखनऊ जा रहे थे। …
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की शाम लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज गांव के पास असंतुलित होकर कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से नीचे आ गई। जिस पर सवार पिता पुत्र घायल हो गए। हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद निवासी एसपी दुबे अपने पुत्र मुकेश दुबे के साथ कार से गाजीपुर से लखनऊ जा रहे थे।
कार असंतुलित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे आ गई। जिसमें दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें:-अबादान में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंची, दो हफ्ते पहले हुआ था हादसा
