सुप्रीम कोर्ट परिसर यूको बैंक में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय परिसर के यूको बैंक में मंगलवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की सूचना  करीब 9:10 बजे मिली। इस आधार पर तत्काल दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 9:50 पर आग पर काबू पा …

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय परिसर के यूको बैंक में मंगलवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की सूचना  करीब 9:10 बजे मिली। इस आधार पर तत्काल दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 9:50 पर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला कि आग एसी में लगी थी। इसकी चपेट में आकर और कई चीजें जलकर राख हो गईं।

यह भी पढ़ें-राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार