बहराइच: मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल बाल बचे परिवार के लोग
बहराइच। जिले के चंदेला कला गांव में सुबह एक ग्रामीण के मकान पर विशालकाय पेड़ गिर गया। हालांकि परिवार के लोग बाल बाल बच गए। मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। शिवपुर विकास खंड के ग्राम चंदेला कला गांव निवासी भोपाल सिंह पुत्र पारस के मकान के निकट पीपल का विशालकाय पेड़ …
बहराइच। जिले के चंदेला कला गांव में सुबह एक ग्रामीण के मकान पर विशालकाय पेड़ गिर गया। हालांकि परिवार के लोग बाल बाल बच गए। मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया।
शिवपुर विकास खंड के ग्राम चंदेला कला गांव निवासी भोपाल सिंह पुत्र पारस के मकान के निकट पीपल का विशालकाय पेड़ लगा था। पेड़ लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराना बताया जा रहा है।
मंगलवार सुबह एकाएक पेड़ मकान पर गिर गया। जिससे पक्की दीवार और टीन शेड क्षतिग्रस्त हो कर मलबे में तब्दील हो गया। हालांकि परिवार के लोग बाल बाल बच गए। घटना की तहसील को दी गई है। राजस्व कर्मी ने गांव पहुंचकर जांच की। इसके बाद रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
पढ़ें- बरेली: बाल बाल बचे मौलाना तौकीर रजा, गाड़ी से टकराई नीलगाय
