रायबरेली: बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण का हुआ समापन, समर कैंप में 45 बालिकाओं ने लिया था भाग
रायबरेली। जगतपुर में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्राथमिक विद्यालय पूरे टिकरिया में संचालित बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। जिसमे एक सप्ताह तक बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव की प्रेरणा से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षिका अनुष्का और अराध्या ने बालिकाओं को ताई …
रायबरेली। जगतपुर में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्राथमिक विद्यालय पूरे टिकरिया में संचालित बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। जिसमे एक सप्ताह तक बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव की प्रेरणा से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षिका अनुष्का और अराध्या ने बालिकाओं को ताई क्वांडो का प्रशिक्षण दिया।इस दौरान बेटियों को अन्याय और अपराध के विरुद्ध मुखर होकर उसका विरोध करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद सरोज ने बताया कि समर कैंप में 45 बालिकाओं ने भाग लिया। इनको ‘आओ अपनी बेटियों को सशक्त बनाएं’ के तहत प्रशिक्षित किया गया है।
प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर बीईओ के अलावा ,एआरपीअजय कुमार सिंह,जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष दीपक कुमार,ग्राम प्रधान अमरेश सिंह,रीता सहित गांव के कई अभिभावको ने उपस्थित होकर बच्चो का उत्साह वर्धन किया।
पढ़ें- समर कैंप से बच्चों में होता है बहुमुखी प्रतिभा का विकास : बीएसए अधिकारी
