बाराबंकी: पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में मंगलवार को पुलिस ने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया। इसके लिए बाकायदा यहां दंगे का दृश्य उत्पन्न किया गया। पुलिस के जवान भी बलवाई बने। जिन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अपने आधुनिकतम संसाधनों का उपयोग किया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में …

बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में मंगलवार को पुलिस ने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया। इसके लिए बाकायदा यहां दंगे का दृश्य उत्पन्न किया गया। पुलिस के जवान भी बलवाई बने। जिन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अपने आधुनिकतम संसाधनों का उपयोग किया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस लाइन के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही।

जनपद बाराबंकी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अपनी ही तैयारियों को परखने के लिए पुलिस के अधिकारी और जवान पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल करते दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों का उपयोग किया गया।

पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए बल्वा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया। पुलिस कर्मियों को दंगाइयों एवं बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया ।

ड्रिल के दौरान शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण व प्रतिसार निरीक्षक बाराबंकी उपस्थित रहे।

पढ़ें- सुनवाई के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय में लगी आग, मची अफरातफरी

संबंधित समाचार