अलीगढ़: पति ने की गला घोंटकर पत्नी की हत्या, युवक ने थाने जाकर बोला- मुझे कर लो गिरफ्तार
अलीगढ़/अमृत विचार। अलीगढ़ जनपद में थाना बरला क्षेत्र के गांव मदापुर का मामला सामने आया हैं। जिसमें युवक पत्नी की हत्या करके अपने जुर्म को कबूलते हुए थाना पहुंचा हैं। बतादें कि मंगलवार की तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंच अपनी गिरफ्तारी के …
अलीगढ़/अमृत विचार। अलीगढ़ जनपद में थाना बरला क्षेत्र के गांव मदापुर का मामला सामने आया हैं। जिसमें युवक पत्नी की हत्या करके अपने जुर्म को कबूलते हुए थाना पहुंचा हैं। बतादें कि मंगलवार की तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंच अपनी गिरफ्तारी के लिए बोलने लगा। युवक ने पुलिस कर्मियों से बोला, साहब मैंने पत्नी को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लो।
पत्नी से हुआ था विवाद
आपको बतादें कि कासगंज के थाना सहावर के गांव भिलोली निवासी संध्या की शादी चार महीने पहले बरला क्षेत्र के गांव मदापुर निवासी लोकेश से हुई थी। शादी के दो महीने बाद दोनों अलग हो गए। जिसके बाद संध्या ने अपने देवर राहुल से शादी कर ली। सोमवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो हुआ।
विवाद इतना बढ़ गया की पति राहुल ने बाइक की क्लच का तार निकालकर संध्या का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर संध्या के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पढ़ें-लखनऊ: पारा में पति ने की पत्नी की गला घोटकर हत्या, ये था मामला…
