बाराबंकी: हजारों की नगदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बाराबंकी। लोनी कटरा थाना के ककरी गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह वकील के यहां बीती रात अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के सोने,चांदी के आभूषणों को बटोर ले गए। जिसकी पीड़ित ने थाना लोनी कटरा पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। वकील …

अमृत विचार/बाराबंकी। लोनी कटरा थाना के ककरी गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह वकील के यहां बीती रात अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के सोने,चांदी के आभूषणों को बटोर ले गए। जिसकी पीड़ित ने थाना लोनी कटरा पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वकील देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैं अपने सोमवार की रात परिवार के साथ सोया हुआ था। मेरे घर अज्ञात चोर आए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी बक्सों में रखे 70 हजार की नकदी व 700 ग्राम सोना व 12 किलो चांदी के आभूषणों उठा ले गए हैं।

सुबह मैं जगा तो घर में बक्से आदि का सामान बिखरा हुआ था। जिसे देखकर दंग रह गया और घटना की जानकारी व तहरीर लोनी कटरा थाने में दिया है। जिस पर पुलिस जांच करके चली आई लेकिन पुलिस चोरों का सुराग नहीं लग पाई है।

पढ़ें-फतेहपुर: पुलिस ने चोरी के 29000 रुपये के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, दो देसी बम भी बरामद

संबंधित समाचार