मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने गांगन चौराहा से नया गांव तक हटाया अतिक्रमण, नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को गागन चौराहा से नया गांव तक सड़क की पटरियों पर किए गए 16 अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। टीम के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि अतिक्रमण करने वालों ने टीम से नोकझोंक भी की, लेकिन जेसीबी मशीन से अतिक्रमण …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को गागन चौराहा से नया गांव तक सड़क की पटरियों पर किए गए 16 अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। टीम के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि अतिक्रमण करने वालों ने टीम से नोकझोंक भी की, लेकिन जेसीबी मशीन से अतिक्रमण ध्वस्त कराकर ही टीम लौटी।

कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल के साथ में टीम गागन चौराहे पर पहुंची। टीम को देखकर सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने वाले सामान हटाकर खिसकने में लग गए तो वहीं कई व्यापारी टीम के सदस्यों से भिड़कर विरोध जताने लगे, बिना पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाने लगे, लेकिन प्रर्वतन दल के सदस्यों ने सख्ती बरतते हुए सभी को किनारे किया।

इसके बाद जेसीबी मशीन सड़क की पटरियों पर दोनों तरफ अतिक्रमण ध्वस्त करने लगी। माइक से दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियान में 16 अस्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ 61000 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है, जिसे नगर निगम कोष में जमा कराए जाएंगे। टीम में अवर अभियंता मुनीष वैध, राजस्व निरीक्षक सचिन सैनी, उपेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार के अलावा प्रवर्तन दल के सदस्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दुकानें जल्द बंद कराने से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, एसएसपी से लगाई गुहार

संबंधित समाचार