बहराइच: कश्मीरी हिंदुओं की हत्या पर रोष जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सभी ने कश्मीर में हिंदुओं की हत्या पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई …

अमृत विचार/बहराइच। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सभी ने कश्मीर में हिंदुओं की हत्या पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में मंगलवार को सभी जिलाधिकारी पहुंचे। यहां पर हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में की जा रही हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि सरकार की सुरक्षा के बावजूद हिंदुओं की हत्या शर्मनाक है। इस तरह की घटनाओं से हिंदू पीड़ित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं।

जिससे हिंदू पलायन करने को विवश है। मोदी सरकार कहती थी कि हिंदू कश्मीर में सुरक्षित है, लेकिन उनके दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार कश्मीर घाटी के हिंदुओं को पूर्ण सुरक्षा दे और आतंकियों के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा की जाए। कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हत्या पूरा देश में चिंता का विषय बना हुआ है।

आतंकियों को कश्मीर घाटी से भगाने के लिए केंद्र सरकार को जल्द से जल्द सेना को खुली छूट दे देनी चाहिए। पिछले करीब साल भर से 15 से अधिक हिंदुओं की हत्या कर आतंकियों ने पूरे देश को खुली चुनौती दी है। सरकार से मांग है कि कश्मीरी घाटी के हिंदुओं को पूर्ण सुरक्षा दें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल सरकार में कश्मीर घाटी के हिंदुओं को पूर्ण सुरक्षा और आतंकवाद किए जाने की मांग करता है।

उन्होंने ऐसा नहीं किया तो आगे हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद सभी ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राम चंद्र, शिव प्रताप सिंह, संतोष कुमार, गोविंद वर्मा, निपेंद्र प्रताप सिंह, राम पाल सिंह, राजेश कुमार और दुर्गेश मिश्रा समेत महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें-बहराइच: हिंदूवादी संगठनों ने कश्मीरी हिंदुओं की हत्या पर जताया विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार