अमरोहा: प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस व कांग्रेसियों में नोकझोंक
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन में नोकझोंक होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से अधजले पुतले को छीन लिया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन में नोकझोंक होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से अधजले पुतले को छीन लिया।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। उसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को ज्ञापन सौंप दिया। उनका कहना था कि बिजली शेड्यूल के मुताबिक नहीं मिल रही है। जिससे किसानों की फसलें सूख रही है। कुछ सब स्टेशनों पर अवर अभियंता अपने हिसाब से विद्युत आपूर्ति दे रहे है। जो गलत है।
कुछ गांवों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। जबके कुछ गांवों को बिजली नहीं मिल पा रहा है। चेकिंग के नाम पर जनता का शोषण तत्काल बंद किया जाये। किसानों एवं उपभोक्ताओ के फूंके हुए ट्रांसफर को बदला जाये। ज्ञापन देने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता के ऑफिस के बाहर निकल आये तथा प्रदेश सरकार का पुतला गाड़ी में से निकाल के पुतले में आग लगा दी। यह देखकर वहां खड़े पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गये तथा उन्होंने कांग्रेसियों के हाथ से प्रदेश सरकार के अधजले पुतले को छीन लिया।
इस दौरान पुलिस की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक होने लगी। जिससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। घंटो तक अवर अभियंता के कार्यालय के बाहर हड़कम्प की स्थिति बनी रही। प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी की जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह कटारिया से पुतला दहन को लेकर तीखी नोकझोंक हुई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार के पुतले में आग लगाना एलआईयू विभाग पर फुर्सत चीन लगा रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया,पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह,नगर अध्यक्ष छुन्नन भारती,विनोद कुमार सक्सेना, मनोज कटारिया, कुंवर आसिम साबरी,मोहित चौधरी,चौधरी शमीम,मयंक कुमार, हरिओम, पुष्कर,समरपाल सिंह मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: रूस-यूक्रेन युद्ध का असर, करोड़ों के ऑर्डर कैंसिल…निर्यातक परेशान
