बिजनौर : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
नगीना, अमृत विचार। ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव रमपुरा लक्सरी रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर …
नगीना, अमृत विचार। ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव रमपुरा लक्सरी रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा शव पड़ा मिला, जब ग्रामीण खेतों पर काम करने गए तो उन्होंने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसकी जेब से कोई भी कागजात न मिलने से पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में उसकी शिनाख्त कराने की काफी कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि युवक के शव को देखकर ऐसा माना जा रहा हैं कि उसने आत्महत्या की है।
ये भी पढ़ें : कठपुतली की भांति भारत में खरीद-फरोख्त की शिकार हुई नेपाल की नाबालिग किशोरी
