इजराइल ने सीरिया की सेना के ठिकानों पर दागी मिसाइलें, कोई हताहत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दमिश्क। सीरिया के सरकारी टेलीविजन पर मंगलवार को प्रसारित खबर के अनुसार, इजराइल की मिसाइलों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण में सीरियाई सेना के ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे सामग्री को नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। टेलीविजन पर प्रसारित खबर में एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा गया कि …

दमिश्क। सीरिया के सरकारी टेलीविजन पर मंगलवार को प्रसारित खबर के अनुसार, इजराइल की मिसाइलों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण में सीरियाई सेना के ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे सामग्री को नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

टेलीविजन पर प्रसारित खबर में एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा गया कि इजराइल के युद्धक विमानों ने सोमवार आधी रात से पहले सीरिया में इजराइली कब्जे वाले गोलन हाइट्स पर उड़ान भरते समय कई मिसाइलें दागीं। खबर में कहा गया है कि सीरियाई वायु रक्षकों ने अधिकांश मिसाइलों को मार गिराया। इजराइल की ओर से हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

सीरिया के सरकारी मीडिया के अनुसार, इजराइली मिसाइलों ने 13 मई को मध्य सीरिया को निशाना बनाया, जिसमें एक आम नागरिक सहित पांच लोगों की मौत हो गई और क्षेत्र में खेतों में आग लग गई। इजराइल ने पिछले कुछ वर्षों में सीरिया में सैकड़ों हमले किए हैं लेकिन उसने शायद ही कभी इस तरह के अभियानों को स्वीकारा है या इन पर चर्चा की है। इजराइल का कहना है कि वह ईरान से संबद्ध मिलिशिया के ठिकानों को निशाना बनाता है।

ये भी पढ़ें:- मैक्सिको के राष्ट्रपति उत्तर अमेरिका एवं दक्षिण अमेरिका के शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

संबंधित समाचार