लखीमपुर-खीरी: घटिया गन्ना बीज देकर मिल प्रबंधन ने किया किनारा, किसान मांग रहा मुआवजा
अमृत विचार, धौरहरा खीरी। ईसानगर क्षेत्र के कस्बा खमरिया में स्थित जुआरी ग्रुप की गोबिंद शुगर मिल के कर्मचारियों द्वारा किसान से गन्ने के बीज के रूप में हजारों रुपये लेकर घटिया किस्म का बीज दे दिया,पीड़ित किसान के खेत मे जब मिल प्रबंधन द्वारा दिया गया बीज नहीं उगा तो किसान ने इसकी शिकायत …
अमृत विचार, धौरहरा खीरी। ईसानगर क्षेत्र के कस्बा खमरिया में स्थित जुआरी ग्रुप की गोबिंद शुगर मिल के कर्मचारियों द्वारा किसान से गन्ने के बीज के रूप में हजारों रुपये लेकर घटिया किस्म का बीज दे दिया,पीड़ित किसान के खेत मे जब मिल प्रबंधन द्वारा दिया गया बीज नहीं उगा तो किसान ने इसकी शिकायत मिल प्रबंधन के साथ- साथ मिल अधिकारियों से लेकर जिला गन्ना अधिकारी से लिखित रूप में की लेकिन पीड़ित किसान की किसी ने न सुनकर उल्टे मिल की तरफ़दारी में जुट गए,कहीं सुनवाई न होते देख किसान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई जिसके बाद हरकत में आये गन्ना समिति के अधिकारी से लेकर मिल कर्मचारी पीड़ित किसान से मामले में बीज के पैसे वापस लेकर सुलह समझौता करवाने की क़वायद में जुट हुए है।
धौरहरा क्षेत्र के गांव अदलिशपुर मजरा भरेहटा थाना ईसानगर निवासी किसान संदीप विश्वकर्मा पुत्र सिरदार विश्वकर्मा ने बताया कि ईसानगर के खमरिया पंडित में स्थित जुआरी ग्रुप के गोबिंद शुगर मिल ऐरा से बीते 21 फरवरी 22 को उसने गन्ना वैरायटी सीओएलके14201 की खरीद 2500 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से की थी किसान ने कुल 3 कुन्तल बीज लिया था, जिसकी बुआई के बाद गन्ने ने जमाव नहीं किया तो किसान ने इसकी शिकायत मिल डेवलपमेंट राहुल पाठक, ब्लॉक प्रभारी दिनेश सिंह से की, परन्तु उन्होंने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया,जिसके बाद पीड़ित किसान ने तहसील धौरहरा में 16 अप्रैल को शिकायत करने के साथ साथ 20 अप्रैल को जिला गन्ना अधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
जिसके बाद हरकत में आये मिल कर्मचारियों ने किसान से फ़ोन पर बात की और खेत पर पहुंच कर जांचोपरान्त उल्टे उससे अभद्रता कर सुलह समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया,जिसको लेकर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत को दर्ज करवाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय मांगा,बावूजद अभी तक उसे न्याय नहीं मिल सका है। जिससे आहत होकर वह अब न्यायालय की शरण मे जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
गन्ना समिति अधिकारियों से लेकर जिला गन्ना अधिकारी तक ने किसान के किया किनारा
2500 रुपये कुंतल इतने महंगे गन्ने की बीज को लेकर मिल के मकड़जाल में फंसे किसान संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि इसको लेकर उसने पहले मिल कर्मचारियों से शिकायत की वहां कुछ न होता देख गन्ना समिति ऐरा के अधिकारियों के साथ साथ वह जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल से मिलकर अपना दुखड़ा रोया पर मिल के दबाव में आकर किसी ने उसके पक्ष में बात नहीं की सबसे अहम बात तो यह रही कि जो भी उसने शिकायतें की उन पर मिल के पक्ष में गन्ना विभाग के जिम्मेदारों ने रिपोर्ट लगाकर मामले को दबाने का प्रयास किया।
गोला एससीडीआई ने मानी की मिल से हुई गलती,सुलह का बनने लगा दबाव
जिला गन्ना अधिकारी के निर्देश पर कुछ दिन पहले किसान के खेत मे जांच करने पहुचे गोला गोकर्णनाथ में तैनात एससीडीआई आशुतोष मधुकर ने जांच के दौरान किसान के सामने माना कि मिल कर्मचारियों से गलती हुई है इतना महंगा गन्ना बीज बेंचकर उसका ध्यान नहीं दिया गया। इनके जाने के बाद संदीप ने यह भी बताया कि मिल अधिकारियों से लेकर गन्ना विभाग के जिम्मेदार अब उससे बीज के 7500 रुपये वापस लेकर मामले में सुलह करने की बात कह रहे है। पर इस दौरान उसके हुए अन्य नुकसान पर कोई बात नहीं करना चाहता। जिसको लेकर अब वह न्यालायल की शरण मे जायेगा।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पुलिस की लापरवाही से रात भर सीएचसी में पड़ा रहा शव
