बरेली: 10 जून को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, तैयारियों में जुटे अधिकारी
अमृत विचार, बरेली। जिला प्रशासन की ओर से 10 जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें 150 जोड़ों का विवाह कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसको पूरा करने के लिए जिम्मेदार अफसर जुटे हुए हैं। शासन की ओर से 76.50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। …
अमृत विचार, बरेली। जिला प्रशासन की ओर से 10 जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें 150 जोड़ों का विवाह कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसको पूरा करने के लिए जिम्मेदार अफसर जुटे हुए हैं। शासन की ओर से 76.50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए नगर निगम, समस्त विकास खंड/नगर निकाय को 10-10 विवाह का लक्ष्य दिया गया है।
हाल ही में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बैठक कर जिम्मेदारों को समारोह में आने वाले लोगों के बैठने एवं खान-पान की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए थे। विवाह सम्पन्न होने से पहले पंडाल को सैनेटाइज किया जाएगा। जिम्मेदार की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रदत्त व्यवस्थानुसार जोड़ों को प्रदान की जाने वाली वैवाहिक सामग्री जेम पोर्टल/ई टेंडरिंग के माध्यम से क्रय कर लाभार्थियों को हस्तगत कराई जा रही है। वधू को मिलने वाली 35 हजार रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। 10 जून को जिन आवेदक शेष रह जाएंगे, उनका विवाह 17 जून को कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
