बलिया: तेज रफ्तार वाहन ने होमगार्ड को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र …

बलिया। सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट का है। यहां रहने वाला विजय शंकर यादव (50) की पोस्टिंग दुबहड़ थाने पर थी। एक साथी के साथ विजय शंकर ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौद दिया।

आसपास के लोगों की सूचना पर एसओ अतुल मिश्र ने घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विजय शंकर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर गांव-घर के लोग और पुलिस व होमगार्ड के जवान अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

पढ़ें- मध्यप्रदेश के रायसेन में डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, चार लोग घायल

संबंधित समाचार