Pakistan: बलूचिस्तान में यात्रियों से भरी वैन खाई में गिरी, 18 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के पर्वतीय बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक यात्री वैन के सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, जोब राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही वैन किल्ला सैफुल्ला इलाके के पास खाई …

कराची (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के पर्वतीय बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक यात्री वैन के सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, जोब राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही वैन किल्ला सैफुल्ला इलाके के पास खाई में गिर गई।

उपायुक्त हाफिज मुहम्मद कासिम के हवाले से कहा गया कि वाहन अख्तरजई के पास एक पहाड़ी की चोटी से गिर गया और दुर्घटना में वाहन सवार सभी 18 यात्रियों की मौत हो गई। अख्तरजई एक कबिलाई इलाका है जो झोब में 1,572 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

ये भी पढ़ें:- ऑस्कर संगठन ने बिल क्रेमर को नए सीईओ के रूप में नामित किया

संबंधित समाचार