बाराबंकी: ताबड़तोड़ चोरी से उड़ी पुलिस की नींद, दहशत में ग्रामीण
बाराबंकी। पुलिस भले ही अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हो, लेकिन चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बड़े पैमाने पर हो रहे जेवरात और नकदी की चोरी पुलिसिया हनक पर भारी पड़ रही है। यह स्थिति तब है जब पुलिस हर रोज 40 से 50 लोगों को जेल भेज रही है। …
बाराबंकी। पुलिस भले ही अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हो, लेकिन चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बड़े पैमाने पर हो रहे जेवरात और नकदी की चोरी पुलिसिया हनक पर भारी पड़ रही है। यह स्थिति तब है जब पुलिस हर रोज 40 से 50 लोगों को जेल भेज रही है।
पिछले 3 दिनों की ही बात करते हैं। 6 जून को लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जलालपुर में चोरों ने 4 घरों से 1 करोड़ से अधिक के जेवरात नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वेद प्रकाश पांडे दुर्गेश विक्रम और हरीश के घर हुई इस चोरी को लेकर पूरे गांव में दहशत है।
1 दिन बाद थाने से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर ककरी मैं सुरेंद्र सिंह अरविंद और मनोज के घर चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। 6 और 7 जून की रात अधिवक्ता देवेंद्र सिंह के घर चोरों ने 40 लाख के जेवरात और 70 हजार की नगदी साफ कर दी।
पुलिस कहती है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से ना केवल त्रिवेदीगंज बल्कि पूरे हैदर गढ़ तहसील क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव निवासी कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह वकील के घर हुई चोरी के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। सोमवार की रात अधिवक्ता के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 70 हजार की नकदी व 700 ग्राम सोने के आभूषण और 12 किलो के चांदी के आभूषण को उठा ले गए थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने लोनी कटरा पुलिस में की थी।
घटना का खुलासा न होने से हैदरगढ़ तहसील के आक्रोशित वकीलों ने बुधवार दोपहर तहसील बार अध्यक्ष यश करन तिवारी के नेतृत्व में ने उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा को एक ज्ञापन कापी सौंपी है। और तत्काल चोरी का खुलासा करने की मांग की।
आगाह किया कि यदि शीघ्र चोरी का की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वकील हड़ताल को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से हरिश्चंद्र सिंह, कुंवर बहादुर यादव, संजय सिंह, विजय राज सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, शेखर मिश्रा, रूपनारायण वर्मा, सुभाष दीक्षित, बृजेंद्र प्रताप सिंह, आदि तहसील के वकील शामिल रहे।
उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने वकीलों को आश्वासन दिया कि वे लोनी कटरा थाने को घटना का खुलासा करने का आदेश भिजवा रहे हैं।
पढ़ें- फतेहपुर: पुलिस ने चोरी के 29000 रुपये के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, दो देसी बम भी बरामद
