गोवा में अपराध का पता लगाने की दर बहुत अधिक: सावंत
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को दावा कि राज्य में अपराध का पता लगाने की दर बहुत अधिक है और अपराधियों को खुला घूमने की इजाजत नहीं है। सावंत ने हाल ही उत्तरी गोवा के आरामबोल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपराध …
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को दावा कि राज्य में अपराध का पता लगाने की दर बहुत अधिक है और अपराधियों को खुला घूमने की इजाजत नहीं है। सावंत ने हाल ही उत्तरी गोवा के आरामबोल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपराध कि घटना की सूचना के तुरंत बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा, अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे लोग सलाखों के पीछे हैं। अपराधी चार दिन की पुलिस हिरासत में हैं। अपराध का पता लगाने के तुरंत बाद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश की एक महिला ने छह जून को एक शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके साथ दो जून 2022 को प्रसिद्ध बीच के पास दुष्कर्म किया गया।
ये भी पढ़ें- ‘आप’ ने विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात इकाई को किया भंग
