रामपुर: मिल में टैंक की सफाई कराते समय ठेकेदार और मजदूर की मौत, हंगामा
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। त्रिवेणी शुगर मिल में टैंक की सफाई कराते समय ठेकेदार और मजदूर की मौत हो गई। दो मौत के बाद मिल में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मिल में सन्नाटा पसरा गया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों संग महिलाएं मिल पर पहुंच गईं। महिलाओं ने हंगामा करते हुए मिल गेट पर पथराव …
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। त्रिवेणी शुगर मिल में टैंक की सफाई कराते समय ठेकेदार और मजदूर की मौत हो गई। दो मौत के बाद मिल में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मिल में सन्नाटा पसरा गया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों संग महिलाएं मिल पर पहुंच गईं। महिलाओं ने हंगामा करते हुए मिल गेट पर पथराव किया। हालांकि उत्तेजीत महिलाएं मिल के एक कर्मी पर हत्या का आरोप लगा रही थीं। हंगामा बढ़ने पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। एहतियात के तौर पीएसी भी मौजूद रही। बमुश्किल लोगों को शांत किया गया।
गांव मिलक नारायनपुर स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में बुधवार को दोपहर ठेकेदार और मजदूर ईटीपी (गंदगी एकत्र होने वाले ) टैंक की सफाई कर रहे थे। टैंक में बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से रविंद्र पुत्र रूपवसंत निवासी चक दुली थाना टांडा व सिसराम अफजलगढ़ जनपद बिजनौर वर्तमान में आवास विकास सुभाषनगर, काशीपुर (उत्तराखंड) बेहोश हो गए। मिल प्रबंधन आनन-फानन में दोनों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मिल में सन्नाटा पसरा गया। परिजनों और गांवों वालों को जब हादसे की जानकारी मिली तो सैकड़ों की संख्या में टैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों से महिलाओं के साथ मिल पहुंच गए। मिल में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। परिजनों और रिश्तेदारों ने एक मिलकर्मी पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने मिल पर पथराव किया। हाथों में पत्थर लेकर कार्यालयों की तोड़फोड़ करने जा रही थीं,लेकिन उन्हें किसी तरह रोका गया।
हंगामे की सूचना पाकर चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के तेवर देख उच्चधिकारियों सूचना दी। ग्रामीणों और उत्तेजीत महिलाओं की पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई। अधिकारी मौके पर मौजूद थे। टांडा कोतवाल अजय पाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
हादसे के बाद मिल के एक अधिकारी ने तुरंत उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन गुस्से में कुछ ग्रामीण उन्हीं पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं जोकि निराधार है। -भूपेंद्र सिंह, महाप्रबंधक, त्रिवेणी शुगर मिल
ये भी पढ़ें:- यूपी वालों को दिल्ली की शराब में आ रहा स्वाद, इन जिलों में शराब की बिक्री पर पड़ा असर, जानें वजह
