अयोध्या: किसानों की शिकायत पर समदा झील का फिर से सीमांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र की समदा झील का सौंदर्यीकरण अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा शुरू किया जा चुका है, लेकिन यह शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है। अब एक बार फिर प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन कराया। अयोध्या के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत सोहावल के कोला व मोइया कपूर …

अमृत विचार/अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र की समदा झील का सौंदर्यीकरण अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा शुरू किया जा चुका है, लेकिन यह शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है। अब एक बार फिर प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन कराया।

अयोध्या के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत सोहावल के कोला व मोइया कपूर पुर ग्राम पंचयतों से जुड़ी लगभग 67 एकड़ में फैली समदा झील का विकास प्राधिकरण अयोध्या द्वारा कायाकल्प करते हुए पक्षी विहार व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। वर्तमान समय में एक दर्जन से ज्यादा पोकलैंड मशीनों द्वारा स्थल के चारों तरफ खाई बनाने का काम चल रहा है।

बुधवार को लगभग 3 दर्जन किसानों ने मौके पर पहुंचकर बन रही खाई पर विरोध दर्ज कराया। किसानों के विरोध की सूचना पर पहुंचे प्राधिकरण के सचिव संजीव कुमार ने कहा कि अगर सीमांकन गलत हुआ है तो पुन: कराया जायेगा और उसी समय उप जिला अधिकारी से वार्ता करते हुए तुरन्त सीमांकन कराने के लिये कहा।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर पहुंची राजस्व कर्मियों की टीम ने फिर से नापजोख की। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि किसानों की मांग पर पुन: सीमांकन कराया गया, लेकिन इसके पहले की गई नाप सही पाई गई।

पढ़ें-अयोध्या: अब ‘समदा झील पक्षी विहार’ में सुनाई पड़ेगा पक्षियों की चहचहाहट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा