कैंसर के उपचार में नैनोकण उपयोगी: डॉ. अम्बक
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, भौतिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की स्तुति योजना के अंतर्गत संचालित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संत कबीर सभागार में हुआ। जैव प्रौद्योगिकी विभाग मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय …
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, भौतिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की स्तुति योजना के अंतर्गत संचालित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संत कबीर सभागार में हुआ।
जैव प्रौद्योगिकी विभाग मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, प्रयागराज के डॉ.अम्बक कुमार राय ने नैनोकण व व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता के मध्य अंतर संबंध पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैंसर की रोकथाम में नैनोकण उपयोगी हैं। इसके उपचार से कैंसर की बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि बायो के क्षेत्र में तकनीकी निर्माण से क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है। प्रीटोरिया विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व शोध वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र विक्रम ने बताया वर्तमान में जैवीय समस्याओं का जैव सूचना विज्ञान की सहायता से निराकरण किया जा सकता है।
बायोइनफॉर्मेटिक्स आने वाले समय में एक बेहतर भविष्य साबित हो सकता है। कार्यक्रम को प्रो. सत्येन्द्र कुमार गर्ग, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, प्रो. राजीव गौण, प्रो. तुहिना वर्मा, डॉ. वंदना रजंन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. अजय कुमार, अंकुर श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया।
पढ़ें-असम: कैंसर देखभाल केंद्र सभी लोगों को कम खर्च पर उपचार उपलब्ध कराएगा- रतन टाटा
